विदिशा राजपूत बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

लोकेशन – विदिशा म.प्र.

जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी

विदिशा राजपूत बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

विदिशा जिले के नटेरन शमशाबाद विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह राजपूत खड़ेर को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने की है नरेंद्र सिंह राजपूत शमशाबाद विधानसभा में कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करने वाले वरिष्ठ नेता है भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजपूत को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने से शमशाबाद नटेरन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है जगह जगह राजपूत का स्वागत सम्मान किया जा रहा है नरेंद्र सिंह राजपूत खड़ेर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरा दित्य सिंधिया के अत्यंत करीबी नेता हैं उनका शमशाबाद विधानसभा में कार्यकर्ताओं पर पकड़ हमेशा रही है जिस कारण पार्टी ने उन्हें वरिष्ठ पद पर मनोनीत किया है राजपूत को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नटेरन शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी बधाइयां प्रेषित की है विदिशा जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी आर नाइन भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!