विदिशा सी एम राइज़ स्कूल के विद्यार्थी बनाएंगे नशा मुक्त समाज

Riport By-कोक सिंह यादव

विदिशा के सी एम राइज़ के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने परिवर्तन नशा मुक्ति क्लब का गठन किया है ए क्लब न केवल अपने स्कूल में किसी भी प्रकार का नशा करने वाले सहपाठियों पर नज़र रखेगा वल्कि अपने परिवार समाज और मोहोल्ले में भी नशा करने वालों का विरोध कर उन्हें रोकने का प्रयत्न करेगा विद्यालय में सामाजिक संस्था अजंता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति ओर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किये गए नशा मुक्ति जागरूकता शिविर में परिवर्तन नशा मुक्ति क्लब का गठन किया गया इस अवसर पर संस्था द्वारा नशा मुक्ति से प्रेरक चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई एवं समस्त विद्यार्थीओ को नशा मुक्त रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई
तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से मोटिवेशनल वीडियो दिखाए गए नशा मुक्ति भारत अभियान के मास्टर ट्रेनर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया की भारत मे 16 करोड़ लोग शराब के नशे से परेशान हैं जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक है देश में साढ़े चार करोड़ बच्चे नशे की गिरफ्त में हें जिनकी उम्र 17 वर्ष से कम है देश मे नशे के शिकार 127 जिलों में मध्य प्रदेश के 9 जिले अधिक प्रभावित हैं बच्चों को नशा करने के खतरनाक परिणामो से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की अपील की हैं परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र में ठीक हुए पेशेंट इंदर सिंह तंवर ओर दिनेश साहू को भी विद्यार्थियों से मिलवाकर उनके अनुभव साझा किये इस अवसर पर सीएम राइज़ स्कूल की उप प्राचार्या दीप्ति शुक्ला सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नेहा करकरे परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर्स सहित समस्त टीम उपस्थित थी अंत मे विदिशा सी एम राइज़ स्कूल की उप प्राचार्य दीप्ति शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की बच्चे नशामुक्ति सन्देश के सच्चे सम्बाहक सिद्ध होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!