विदिशा हाई स्कूल संस्कृत विद्यालय माधवगंज मैं लंबित मांगों को लेकर मंथन बैठक संपन्न हुई

REPORT BY-  कोक सिंह रघुवंशी

विदिशा हाई स्कूल संस्कृत विद्यालय माधवगंज मैं लंबित मांगों को लेकर मंथन बैठक संपन्न हुई

विदिशा आर नाइन भारत जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी विदिशा हाई स्कूल संस्कृत विद्यालय माधवगंज मैं लंबित मांगों को लेकर मंथन बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम प्रांतीय अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई इस के बाद उपस्थित शिक्षकों ने अपने प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने विचार मंथन किया प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी ने सभी को हौसला रखने सकारात्मक रहने एवं संगठन को मजबूत करने की बात अपने कई उदाहरणों से व्यक्त करते हुए बैठक में आई समस्याओं का समाधान किया जिला अध्यक्ष ने प्रांतीय पदाधिकारी द्वारा दी गई रूपरेखा कार्यक्रम को विस्तार से बताया निशा तिवारी ने संगठन की कुछ कमजोरियों पर चर्चा की एवं सीएम से मिलने की इच्छा व्यक्त की डाइट से पधारे रमेश ठाकुर ने जहां कमियां बताई वहीं उनका समाधान भी सुनिश्चित किया बैठक में रामकरण सिंह अनिल दीवान मनोज व्यास शरद श्रीवास्तव अशोक शर्मा रमेश ठाकुर निशा तिवारी कुदेशिया दीनदयाल शर्मा रणवीर सिंह जाट गोविंद कामले धन सिंह कुशवाह ओंकार सिंह यादव अरविंद अवस्थी राजेश शर्मा राजेश श्रीवास्तव संतोष शर्मा अरविंद सक्सैना हरीनारायण चौधरी रवि जाटव हीरालाल आचार्य मुकेश जैन सागरमल जैन सहित सभी साथी उपस्थित थे जिसकी अध्यक्षता खुशी लाल चौकसे मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश समग्र शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी संचालन अशोक कुमार शर्मा द्वारा किया गया अंत में आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष खुशी लाल चौकसे ने किया खुशनुमा माहौल में टी पार्टी के साथ बैठक का समापन हुआ विदिशा से जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी आर नाइन भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!