विद्युत विभाग कि घोर लापरवाही से लाइनमैन कि हुई मौत

विद्युत विभाग कि घोर लापरवाही से लाइनमैन कि हुई मौत

कमासिन थाना क्षेत्र के जमरेही नाथ मोड़ में विद्युत लाइन ठीक करते समय लाइनमैन की करेंट लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के जमरेही नाथ मोड़ के पास का है। जहां बंथरी गांव का रहने वाला अन्नू पुत्र जगदू प्रसाद उम्र करीब 26 वर्ष यह विद्युत लाइनमैन है, जो बीती रात्रि जमरेही नाथ मोड़ के पास विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। तभी करेंट की चपेट पर आने से मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों व परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, वही आज ग्रामीण व परिजनों ने सुबह शव को रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही बबेरू उप जिलाधिकारी नमन मेहता, पुलिस क्षेत्राधिकारी ,राजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों व और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शान्तनु शुक्ला कमासिन कि
रिपोर्ट R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!