विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा
झारखण्ड पलामू :- झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. एक से बढ़कर एक कई नेता झारखण्ड में रैलियां कर रहे है. इसी के कड़ी में पलामू जिला अंतर्गत अगर हम विश्रामपुर विधानसभा की बात करें तो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावा करने वाले रामआशीष यादव का इन दिनों क्षेत्र में काफी चर्चा है. बताते चले कि विश्रामपुर विधानसभा में 1985 से अब तक सिर्फ दो ही व्यक्ति इस विधानसभा में जीत हासिल किए है जिनका नाम है चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे एवं रामचंद्र चंद्रवंशी इनके अलावे दूसरा कोई भी प्रत्याशी इस विधानसभा से जीत हासिल नहीं कर सका. लेकिन इस बार का भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावा करने वाले राम आशीष यादव काफी चर्चा में. ताबड़तोड़ लोगों के बीच जा रहे हैं, लोगों का भरपूर प्यार एवं आशीर्वाद भी मिल रहा है इसका जीता जागता साबुत है रक्षाबंधन में रामाशीष यादव को सात हजार से अधिक बहनों द्वारा राखी राखी बंधकर रिकॉर्ड बनाना एवं उंटारी रोड में भाजपा के परिवर्तन सभा में दस हजार से भी अधिक समर्थकों के साथ जुलूस लेकर सभा में पहुंचाना. रामआशीष यादव एक युवा नेता है जिनके द्वारा बिश्रामपुर विधानसभा में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है. अब देखना यह होगा पार्टी किस पर विश्वास जताती है, भाजपा की टिकट पर विश्रामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार कौन होगा. यह तो भविष्य तय करेगा.