विधानसभा विधायक श्री राम नारायण मीणा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तृतीय श्रेणी अध्यापकों के अंतर जिला स्थानांतरण खुलवाने हेतु दिया ज्ञापन

कोटा से भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट*

आज दिनांक 22 जून 2022 को माननीय पीपल्दा विधानसभा विधायक श्री राम नारायण मीणा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तृतीय श्रेणी अध्यापकों के अंतर जिला स्थानांतरण खुलवाने हेतु दिया ज्ञापन

 

 

तृतीय श्रेणी अध्यापक कोमल मीणा ने बताया कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के वर्षों से अंतर जिला स्थानांतरण नहीं हुए हैं जो बहुत अन्याय पूर्ण स्थिति हैl इसी दौरान विभाग ने वरिष्ठ अध्यापकों, व्याख्याताओं, सहित अन्य कार्मिकों की स्थानांतरण प्रक्रिया बार-बार संपन्न हुई है

तो हमारा आपसे विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों की अंतर जिला स्थानांतरण प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाएl साथ ही प्रतिबंधित जिलो की अवधारणा में शिथिलता प्रदान करते हुए इन जिलों से सामान्य जिलों में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण किए जाएं

ज्ञापन देने वालों में रूप चंद मीणा, रामस्वरूप नीमसर, मुरारी डूंगरली, विष्णु जोरापुरा, राजेश मीणा दिनेश नेमसरा, हरिमोहन मीणा ,परमानंद मीणा, प्रेम जी रघुवीर मीणा बृजमोहन मीणा आदि शिक्षक मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!