विधायक ने कांवरिया भक्तों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

डीएम ने किया श्रावणी मेला का उद्धघाटन

विधायक ने कांवरिया भक्तों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

असरगंज (मुंगेर राजेश चौधरी की रिर्पोट)

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला बीते गुरूवार से प्रारंभ हो गया । मुंगेर सीमा क्षेत्र से आरंभ होने वाले मेला का उद्धघाटन डीएम नवीन कुमार , एसपी जगुनाथ जला रेड्डी, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, डीडीसी संजय कुमार ने सम्मलित रूप से किया । उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि कांवरियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार संकल्पित है। सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों की सुविधा को लेकर बेहतर कार्य किया गया है। मेला के दौरान कच्ची कावंरिया पथ पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी । उन्होने आगे कहा कि कांवर तीर्थ यात्रा के दौरान यदि कांवरियों को कोई परेशानी होती है तो हमें सूचित करें उस परेशानी को जल्द दूर किया जायेगा । जिला पदाधिकारी एवंं एसपी के असरगंज के सीता देवी जगमोहन उच्च विद्यालय की छात्रा दिपांसी को स्वागत गान गीत गाने के लिए पुरस्कृत किया गया । वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम के अलावा मेला में कांवरियों के सहयोग के लिए मेला मित्र, विकास मित्र , टोला सेवक, एनसीसी आदि के वोलेंटियर रहेंगे । वहीं उन्होंने आगे कहा कि कांवरिया पथ से इस बार देश दुनिया को जल संरक्षण का संदेश दिया जायेगा । कोई भी दुकानदार बिना टंकी लगाये झरना चलाकर पानी की बर्बादी नही करेंगे, पानी की बर्बादी करने वाले दुकानदारों पर कारवाई की जायेगी । वहीं सभी दुकानदार स्वच्छता का ध्यान रखेंगे । दुकानदार अपने अपने दुकान के आगे डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखेंगे। उन्होने पीएचईडी विभाग द्वारा बनाये गये स्नानघर , झरना , शौचालय, चापाकल आदि का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने मेला की तैयारी में बेहतर कार्य करने वाले एसडीओ रंजीत कुमार , डीएसपी पंकज कुमार , तारापुर सीओ बंदना कुमारी , बीडीओ अमित कुमार, असरगंज सीओ अनुज कुमार झा  का हौसला अफजाई किया। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडीसी संजय कुमार, एडीएम अमरेंद्र सहाय , मनोज शाह , मनोज सिंह , लाल बहादुर , सिविल सर्जन पीएन सहाय , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार , असरगंज प्रखंड प्रमुख रेणू देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन चौधरी, असरगंज थानाध्यक्ष मिंटूूूू कुमार सिंह , जदयू नेता चंदर सिंह राकेश , लोजपा नेता मिथिलेश सिंह , कुणाल चौधरी, सदानंद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!