विधायक ने किया करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण का शिल्यानास l
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

चंदवारा : दिन बुधवार को बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमा शंकर अकेला यादव ने करोड़ों की लागत से पथ निर्माण का शिल्यानास किया l जिसमे मदनगुण्डी से हरीनो तक लगभग बारसठ लाख एवं पुतो से पूर्णाथाम तक दो करोड़ साठ लाख की लागत से काली करण रोड का शिल्यानास किया l मौके पर विधायक अकेला यादव ने कहा की क्षेत्र का विकास करना ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है l हमारा उद्देश्य है की अपने विधान सभा क्षेत्र के किसी भी गावों में आम जनता को आने जाने में हो रही समस्या को दूर करना है जब मैं विधायक बना तो इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोड की थी जो में अपने कार्यकाल में इस समस्या को दूर कर रहा हु l और आगे भी आप लोगो का आशीर्वाद मिलता रहा तो में आगे भी हर समस्या का समाधान करने के लिए तात्यप्रय रहूंगा l उन्होंने संवेदक से गुणवत्ता पूर्ण काम करने का आदेश दिया l साथ ही थाम पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने अपने पंचायत की समस्या से विधायक को अवगत कराया l वही विधायक अकेला यादव ने थाम मुखिया पुष्पा देवी को हर संभव मदद करने का अश्वासन भी दिया
मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, बीस सूत्री सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष मनोज शर्मा, समाज सेवी वरुण यादव पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिंह, दिलीप राणा, प्रमोद वर्मा, बबलू यादव, आदि लोग मौजूद थे ll