विधायक ने किया विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l
चंदवारा : बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने सोमवार को प्रखण्ड में संचालित विभिन्न योजनाओं का औचक निरक्षण किया । चंदवारा पूर्वी पंचायत के दुर्गा मंडप परिसर में विधायक मद जिसकी प्राकलित राशि पंद्रह लाख से निर्मित बिरसा मुंडा भवन एव छतनुमा चबुतरा उरवां में सिचाई हेतु पम्प सेट हाउस के निर्माण समेत भोंडो मदनगुंडी आरागारो सहित लगभग 80 लाख के योजनाओं निरिक्षण किया । मौके पर ग्रामीणों से इन योजनाओं की उपयोगिता की चर्चा की । विधायक अकेला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों समेत सभी अन्य ग्रामीणों की सुविधा हेतु कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। प्रखण्ड विभिन्न पंचायतों में आवागम पर विशेष ध्यान दिया गया है और आवश्यकतानुसार पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, बब्लू यादव, विरेंद्र यादव, उमाशंकर दास, विनोद यादव, मनोज शर्मा, भोला पंडित, नारायण पंडित, समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।