विधायक रोहित बोहरा ने सामुदायिक भवन और सरकारी विद्यालय के नवीन कक्षा-कक्ष का किया उद्घाटन

विधायक रोहित बोहरा ने सामुदायिक भवन और सरकारी विद्यालय के नवीन कक्षा-कक्ष का किया उद्घाटन

राजाखेड़ा-:विधानसभा से विधायक रोहित बोहरा रविवार को क्षेत्र के दौर पर रहे। विधायक रोहित बोहरा ने राजाखेड़ा पंचायत समिति के गांव रमगढ़ा, कछियारा, डोंगरपुर, परिहारों का पुरा, सिकरौदा, कारे की ठार, हरीसिंह की ठार, छीतापुरा, मोहर सिंह की ठार, गोविंद की ठार और श्रीनगर गांव का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही समाधान किया। विधायक बोहरा ने सिकरौदा पंचायत के डोंगरपुर गांव में विधायक निधि से निर्मित नवीन सामुदायिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सामुदायिक भवन का निर्माण करीब चार लाख रुपए की लागत से किया गया है।वहीं विधायक ने इसके बाद सिकरौदा पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरौदा में नवीन कक्षा-कक्ष का उद्घाटन किया। इस नवीन कक्षा-कक्ष का निर्माण विधायक निधि से करीब 5 लाख रुपए की लागत से किया गया है।इस अवसर पर विधायक रोहित बोहरा के साथ राजाखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन, जिला प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल सिंह, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तोमर, रवि सिकरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!