विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर स्कूली बच्चों को गर्म कपडे का वितरण दामजीपुरा मे किया गया!

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर स्कूली बच्चों को गर्म कपडे का वितरण दामजीपुरा मे किया गया!

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के भैसदेही द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का एक दिवसीय आयोजन बालक क्षात्रवास मे किया गया!

भैसदेही से आए मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायधीश सुश्री उषा उइके का दामजीपुरा शिक्षक द्वारा फूलों से स्वागत किया गया!

विधिक साक्षरता शिविर में कानूनी साक्षरता के साथ साथ समाज में प्रेम व सौहार्द्र का वातावरण निर्मित किया जाता है। इन शिविरों का उद्देश्य है कि आपसी भाईचारा कायम रहे। यह बात विशेष न्यायाधीश सुश्री उषा उइके ने बालक क्षात्रवास दामजीपुरा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में कही।

 

WhatsApp Unknown 2024-12-21 at 5.23.30 PM

न्यायधीश सुश्री उइके के द्वारा स्कूली बच्चों के क़ानून की जानकारी प्रदान की गई, न्यायधीश मैडम द्वारा जानकारी देते हुए कहा की 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे बाइक न चलाये क़ानून का पालन करें और किसी भी तरह की घटना होती है तो नजदीकी पुलिस एवं नजदीकी अधिवक्ता से संपर्क करें,सुश्री उइके ने कह की हम बहुत दिनों से ग्रामीण आँचलो मे ठंडी के दिनों मे गर्म स्वेटर का वितरण करने आने का सोच रहे थे, इसलिए आज हमें अवसर दामजीपुरा आने का मिला और हम दामजीपुरा पहुचे और स्कूली बच्चों के गर्म स्वेटर वितरण किये है!इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता श्री व्ही डी कोसे जी भैसदेही का भी विशेष योगदान रहता है!श्री कोसे के द्वारा भी क़ानून से सम्बंधित जानकारी स्कूली बच्चों को विस्तार पूर्वक प्रदान की गई!आयोजन मे उपाध्यक्ष राजेश गावंडे, अधिवक्ता श्री डी डी गलफ्ट सहित दामजीपुरा शिक्षक गण मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!