विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पीहर पक्ष ने गुपचुप तरीके से दाह संस्कार करने का लगाया आरोप
भरतपुर.जिले के थाना रुदावल के खातीपुरा गाव में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद आननफानन में गुपचुप तरीके से दाह संस्कार कर दिए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता मंजू पुत्री खूबीराम मीना निवासी रेलवे स्टेशन मीना कॉलोनी नदबई की शादी कुछ वर्ष पहले खातीपुरा थाना रुदावल निवासी मगन सिंह के साथ हुई थी। मृतका के पीहर पक्ष के अनुसार ससुराल पक्ष द्वारा चार बेटियां का ताना मारने व दहेज की माँग करते उनकी वेटी की कर दी गई है हत्या। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मंजू के दाह संस्कार के बाद रविवार सुबह दी उसके पीहर पक्ष को सूचना। ससुराल पक्ष के अनुसार विवाहिता ने फांसी लगा कर की है आत्महत्या लेकिन पुलिस तक को नही दी गई की सूचना। मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा……।।
भरतपुर से हेमंत दुबे