छ. ग.रायगढ़ से रिपोर्टर महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
विशेष आग्रह
हमारी अनुपस्थिति या मौन, हिन्दू समाज को कमजोर करने में लगे कालनेमियों के लिए अवसर ना बन जाए, धरना सत्याग्रह में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति अवश्य दें – मोहित अग्रवाल लैलूंगा भाजपा रायगढ़ जिला कार्यकारिणी सो. मि. प्रकोष्ठ विधानसभा लैलूंगा
विदित हो कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से हिंदू संस्कृति पर लगातार आघात हो रहा है। विशेष रुप से जनजाति समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाज धर्मांतरण का शिकार बन रहे हैं। धर्मांतरण का विरोध करने पर प्रतिक्रिया स्वरूप धर्मान्तरित लोगों द्वारा हिंसा एवं प्राणघातक हमला किया जा रहा है। हाल ही में हुई नारायणपुर की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
अतः सर्व हिंदू समाज ने धर्मांतरण के बढ़ते कुचक्र को लेकर धरना सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। सर्व हिंदू समाज यह आव्हान करता है कि धरना सत्याग्रह में आप अपने समाज के समस्त सदस्यों के साथ सहभागी होकर सजग प्रहरी बनें।
दिनांक – 8 फरवरी 2023,
दिन – बुधवार
समय – दोपहर 1:00 बजे 4:00 बजे तक
स्थल – हेमु कलाणी, चक्रधर नगर, रायगढ़