विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संध्या में डीएम व ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त संयुक्त रुप से माधवपुर मन के किनारे वृक्षारोपण किया।

मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार की रिपोर्ट।

रविबार के देर संध्या ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य आयुक्त बाला मुर्गन डी ने , कृषि विभाग सचिव एन श्रवण कुमार, जिलाधिकारी बेतिया कुंन्दन कुमार,डीडीसी अनिल कुमार,एस डी एम विनोद कुमार ,माधोपुर मुखिया पति राजू सहनी,सेनुवारिया मुखिया ज्योति श्रीवास्तव, पौधारोपण किया।इस अवसर पर मुख्य आयुक्त ने कहा की पौधारोपण समय की मांग है।अमवा मन के किनारे फलदार पौधे लगने से यहां का आकर्षण बढ़ जायेगा।उन्होंने कहा कि वायुमंडल में ऑक्सीजन का दर घट रहा है।इसे संतुलित करने के लिये पौधे लगाना आवश्यक है।उन्होंने पौधारोपण के पूर्व मझौलिया मनरेगा द्वारा किये गये मिट्टी भरायी कार्यो का निरीक्षण किया।साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से किये जा रहे सौंदर्यीकरण काम का निरीक्षण किया।विभिन्न प्रकार के वाटर स्पोर्ट्स और मनोरम दृश्यों का नक्शा देखा।उन्होंने सौंदर्यीकरण काम को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।पर्यटन विभाग के प्रस्तावित मोटर वोटिंग, काया किंग,जोबिंग बॉल,जेटी बोटिंग,जेटी वोटिंग,टोवेबल बोटिंग और पेरासेलिंग के लिये युद्ध स्तर किये जा रहे ट्रायल कार्यो की निगरानी की।मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, डीडीसी अनिल कुमार, मझौलिया प्रखण्ड बीडीओ बैंजु कुमार मिश्रा ,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पांडेय, चनपटिया के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शीलभूषणआदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!