भरतपुर 23 अगस्त
वृंदावन घूमने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ अवैध हथियार दिखाकर की लूटपाट
कार चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर दिया घटना को अंजाम

भरतपुर. कलकत्ता से वृंदावन कार द्वारा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओ की कार को चालक ने गुरुवार रात करीब 12 बजे धौरमुई चौराहे के समीप लघुशंका करने के लिए रोका। कार चालक जैसे ही लघुशंका करने के लिए उतरा तो दो बाइकों पर आए 7 बदमाशों ने कार चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर कार चालक सहित कार में बैठे कलकत्ता निवासी आलोक को कब्जे में ले लिया। उनमें से चार जनों ने कार में बैठ कर कट्टा दिखा कार को मोरोली की तरफ ले गए । मोरोली से महंगाया की तरफ नहर के समीप कार को रोका और हाथापाई करते हुए कलकत्ता निवासी आलोक से करीब 16000 रूपए और कार चालक से करीब 500 रुपए मारपीट कर लूट ले गए। आलोक का मोबाइल फोन को पानी में फेंक गए और कार चालक के फोन से सिम निकाल कर ले गए। जाते-जाते कार की चाबी ले जाते समय कह गए कि चाबी को यही फैंक कर जाएगे। जो करीब एक किमी दूर ग्रामीणों को सुबह मिल गई। जिसे कार चालक को दे दिया गया। थाना उद्योग नगर पुलिस सूचना पर वहां पहुंची और जानकारी ली। बाद में उन्हें अपने साथ उद्योग नगर थाना ले गई। पीड़ित आलोक ने बताया की वह कार से चालक के साथ बिहारी जी के दर्शन करने जा रहा था। बीती रात करीब 12 बजे उन्हें लघुशंका हुई तो धौरमुई चौराहे के समीप लघुशंका करने की बात चालक से कही। कार चालक ने लघुशंका कराने के लिए कार को रोका और जैसे ही वह कार से उतरा 2 बाइकों पर 7 जने आए और धमकाने लगे। इतने में ही कार चालक अनिल की आंखों में बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डाल कर रुपए लूट लिए। कार चालक अनिल बदमाशों से आंखो में डाली मिर्च को साफ करने के लिए पानी से गुहार लगाता रहा लेकिन उन्होंने नही सुना और लूटपाट को अंजाम देते रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे