वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया शतायु मतदाता रसीद को सम्मानित

वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया शतायु मतदाता रसीद को सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 2024 के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी शतायु मतदाता रसीद के घर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुराने शहर के कच्ची कुई इलाके में शतायु मतदाता के घर जाकर माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर उत्साहित मतदाता रसीद ने उनसे हाथ मिलाया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनसे विगत चुनावों में किए गए मतदान के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। शतायु मतदाता के परिजनों ने बताया कि वे हर चुनाव में मतदान करते आए हैं और मतदान के प्रति उनका उत्साह इतना है कि गत निर्वाचन में होम वोटिंग के बजाय बूथ पर जाकर मतदान किया।
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर की रिपोर्ट धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!