REPORT BY- मनीष कुमार कि रिपोर्ट।
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर चंपारण मेडिकल केयर का हुआ उद्घाटन।
प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर तबरेज ने किया उद्घाटन।
100 से अधिक मरीजों का निशुल्क हुआ स्वास्थ्य जांच।
रविवार के दिन तिरवाह क्षेत्र स्थित पीपर पाती पुल के समीप रविवार को चंपारण के प्रसिद्द कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर तबरेज एवं पूर्व उप मुखिया हसमत अली ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चंपारण मेडिकल केयर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर 100 से अधिक मरीजों का शुगर ब्लड प्रेशर हृदय गति सर्दी बुखार जुखाम दर्द घाव आदि बीमारियों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया तथा निशुल्क दवा वितरण किया गया। मरीजों की जांच डॉ मोहम्मद शाहनवाज डॉक्टर फरहत अरा डॉ शहजाद आलम द्वारा किया गया। डॉ शहजाद आलम ने बताया कि मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। पूर्व उप मुखिया समाजसेवी हसमत अली बताया कि यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन अवसर पर मोअज्जम अली आबिद हुसैन अरशद आलम आदि सहायकों सहित मुखिया पति अली असगर सरपंच फिरोज दीवान हारुन अंसारी सोनू राय एहसान आलम फखरुल हसन सहमत डॉक्टर साहिद इकबाल जावेद आलम आजम अली आदि उपस्थित थे