शार्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई भयंकर तबाही,

कुइया बसेड़ी ।

शार्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई भयंकर तबाही,

आग की चपेट में आने से दो भैंसो की हुई मौत,

एक दर्जन से अधिक लोगों के छप्परपोस एवं भूसे जलकर हुए राख

 

गत शनिवार को बसेड़ी उपखंड के पटवार मंडल सिहौली के राजस्व गांव कुईया में बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो भैंसों की जलकर मौत हो गई वहीं एक भैंस बुरी तरह झुलस गई जिसका उपचार जारी है। लोगों ने आग की सूचना बसेड़ी फायर ब्रिगेड को दी,सूचना पर बसेड़ी फायर ब्रिगेड चालक तालेवर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर सरपंच पटवारी एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
हल्का पटवारी जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका पर्चा बनाया जिसमे बताया है कि शनिवार को सिहौली के राजस्व गांव कुईया मे शाम तकरीबन 3 बजे विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने की वजह से पास में ही झोपड़ी,भूसा एवं ईंधन में आग लग गई जिससे देवेंद्र पुत्र निरोत्तम जाति बघेल की दो भैंसों की जलकर मौत हो गयी एवं झोपड़ी एवं भूसा का ढेर जलकर राख हो गया वहीं रामभरोसी पुत्र लालसिंह की भैंस घायल हो गई जिसका उपचार अभी जारी है।
हल्का पटवारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से बृजेश, रामहेत, विनोद, प्रमोद, अशोक पुत्र जालिम, रामबरन,भरत सिंह, राजेंद्र अशोक पुत्र हरीचंद,सतीश, राजू, अजय एवं ओमप्रकाश की झोपडी एवं भूसा जलकर राख हो गये।
गनीमत यह रही कि इस हृदय विदारक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।लेकिन इस अग्निकांड के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने सरकार एवं प्रशासन से पीड़ितों को शीघ्र ही आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!