शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रभारी प्राचार्य डॉ बबीता राय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यकम अधिकारी सहा प्राध्यापक शंकर सातंकर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी शासकीय संजय निकुंज सीताडोंगरी से श्री नागेन्द्र सरनकर जी उपास्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य द्वारा ग्रीन हाउस इफेक्ट के विषय में जानकारी दी। मुख्य वक्ता द्वारा वक्षारोपण एवम् उसकी आवश्यकता पर जोर देते हुए इसकी तकनीक समझाई। सहा प्राध्यापक श्री लेखराम दरसिमा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एवम् ग्लोबल वार्मिग पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के आयोजक द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं बीए बीएससी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।