शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही की टीम ने जे एच कॉलेज को पराजित किया

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही की टीम ने जे एच कॉलेज को पराजित किया

 

R9भारत के साथ रामेशवर लक्षणे की रिपोट बैतूल से

 

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भैंसदेही महाविद्यालय की टीम सेमीफ़ाइनल में जीती

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के खेल कैलेंडर अनुसार जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जे एच कॉलेज बैतूल में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही की टीम ने जिले के अग्रणी महाविद्यालय जे एच कॉलेज की टीम को 4 विकेट से पराजित किया तथा फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल मैच में शासकीय महाविद्यालय आमला विजयी रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जितेंद्र दवंडे ने क्रीड़ा अधिकारी श्री शैलेंद्र बारंगे एवं क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय की टीम द्वारा जिले के अग्रणी महाविद्यालय की क्रिकेट टीम को पराजित कर फाइनल में स्थान बनाना बड़ी उपलब्धि है। मैच में बिशन धाड़से, अरुण धाड़से, बंटी सोनारे, आदित्य ठाकुर, चंचल कनाठे, नवीन इरपाचे आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!