शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही का नाम वीर रामजी भाऊ कोरकू की मांग को लेकर कालेज से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल यात्रा
संवाददाता इदरीश विरानी
भीमपुर:-आदिवासी कोरकू कल्याण समिति के तत्वावधान में वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण अभियान समिति एवं युवाओ द्धारा वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण अभियान समिति उपाध्यक्ष यात्रा टीम के अध्यक्ष करण चढ़ोकार ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही से जिला कलेक्टर कार्यालय बैतूल तक पैदल यात्रा किया जाएगा।शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही से गुदगांव,कोयलारी विजयग्राम, झल्लार,केरपानी,खेड़ी सांवलीगढ़ होते हुए कलेक्टर कार्यालय बैतूल पहुंच कर सम्माननीय कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सौंपेंगे।वीर रामजी भाऊ कोरकू के नाम पर जल्द नामकरण किए जाने की मांग करेंगे।साथ ही ये बात रखेंगे की नामकरण 75 वा अमृतसर का अपमान स्थानीय समिति के द्वारा क्यों किया जा रहा है,इसका जवाब और आदिवासी क्रांतिकारी के परिवार को क्रांतिकारियों को मिलने वाला लाभ अभी तक क्यों नहीं मिला।इस विषय मे अवगत कराया जाएगा।अभियान समिति अध्यक्ष महादेव बेठे ने अपील करते हुए कहा कि इस पैदल यात्रा में युवा साथियों ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े। आदिवासी क्रांतिकारी को सम्मान दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। आदिवासी क्रांतिकारियों ने हमें आजादी दिलाया हैं,हम सब मिलकर उन्हें सम्मान दिलायेंगे।शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही का नाम वीर रामजी भाऊ कोरकू के नाम पर नामकरण करवा के उचित सम्मान दिलाएंगे।साथ ही महादेव बैठे ने कहा कि समस्त सामाजिक संगठनों से निवेदन है कि आदिवासी गुमनाम क्रांतिकारी की पहचान दिलाने में सहयोग करें युवाओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े निवेदन अपील वीर रामजी भाऊ कोरकू नामकरण अभियान समिति,शुभम बारस्कर,हरिश साल्वे, अजय जावरकर,अलकेश धोटे,अजय कुमार जावरकर,तिलक जामुनकर,सुनिल लिखितकर,प्रमोद गायकवाड़ के साथ अन्य लोग शामिल होंगे।