शास्त्रीय नृत्य विजेता वंश धीमान का अभिनंदन

Riport By-दीपक कुमार

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव – 2022 शास्त्रीय नृत्य विजेता वंश धीमान का किया गया अभिनंदन, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित *कला उत्सव 2022 मे राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतू दिनांक 06.12.2022 को लखनऊ में आयोजित डी ए वी इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर दो छात्रों वंश धीमान पुत्र श्री सतीश धीमान व करन वर्मा ने ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें 1.वंश धीमान पुत्र सतीश धीमान , (शास्त्रीय नृत्य) में प्रथम स्थान 2. करन वर्मा पुत्र नवीन वर्मा त्रि आयामी में पांचवा स्थान प्राप्त किया।
आज दिनांक 10.12.2022 को डी ए वी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर छात्रों के लखनऊ से विजेता के रूप मे जनपद मु.नगर प्रथम आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा व समस्त विद्यालय परिवार ने वंश धीमान को पटका पहना कर स्वागत किया। स्वागत एवम अभिनंदन कार्यक्रम मे उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, द्वारा कला उत्सव – 2022 प्रधानाचार्य महोदय सुनील कुमार शर्मा द्वारा वंश धीमान को राष्ट्र स्तर पर उड़ीसा में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री प्रवीण कुमार सैनी, श्री जय वर्धन, अमित कुमार, मुकेश चंद्रा , सुभाष चन्द्र, मौo शहजाद अली, विजय कुमार मित्तल,अंकुर कुमार अन्य अध्यापक ,अध्यापिकाओं ने वंश को बहुत बहुत शुभामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!