11 अगस्त धौलपुर
मनोहर सिंह चाहर ब्यूरो चीफ धौलपुर की रिपोर्ट
*शिक्षक जागृति यात्रा पहुंची आज धौलपुर*

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की तरफ से शिक्षकों की 25 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में शिक्षक जागृति यात्रा निकाली जा रही है । उसी कड़ी में भरतपुर संभाग में जिले वाइज जिले चलते हुए शिक्षक जागृति यात्रा आज 3:00 बजे धौलपुर पहुंची जिसमें प्रदेश पदाधिकारी भरतपुर से यात्रा संयोजक श्री अशोक पाराशर जी, आजीवन संरक्षक श्री श्याम सिंह जघीना, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री श्री पवन कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री भरतपुर संभाग श्री महेश चंद त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बदन सिंह मीणा जी इत्यादि लोग यात्रा करते हुए धौलपुर पहुंचे। प्रदेश यात्रा का महाराजा बदन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्फेंट धौलपुर।में जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह गोस्वामी ,सभा अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह परमार, जिला मंत्री श्री रामनिवास मीणा जिला कोषाध्यक्ष श्री रामसहाय मीणा धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम लखन मीणा, एवं संपूर्ण जिला कार्यकारिणी धौलपुर के द्वारा सभी पदाधिकारीयों का माला और साफा पहनाकर भाव भीना स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा के दौरान संपूर्ण जिले से सैकड़ो शिक्षक एकत्रित हुए ।तथा शिक्षक जागृति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन महाराजा बदन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्फेंट धौलपुर में, शिक्षकों की समस्याओं के 25 सूत्रीय मांग पत्र पर खुली चर्चा हुई। इसमें यात्रा संयोजक श्री अशोक पाराशर जी के द्वारा सभी शिक्षकों को संदेश दिया गया कि अगर राज्य सरकार शिक्षकों की विभिन्न मांगों का समाधान शीघ्रता शीघ्र नहीं करती है तो राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को 12 सितंबर 2024 को जयपुर में एकत्रित कर शिक्षक हित में राज्य सरकार के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए महारैली का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें धौलपुर से शिक्षकों की अधिकतम संख्या होनी चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बदन सिंह मीणा जी के द्वारा कहा गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाओ।
श्री श्याम सिंह जघीना जी ने कहा कि अगर हम सभी एकजुट होंगे तो सरकार को हमारी सभी मांगों पर सहमति बनानी होगी। जिला मंत्री श्री रामनिवास मीणा जी के द्वारा जिला कार्यकारिणी एवं उप शाखा अध्यक्षों से इस बार अधिक से अधिक सदस्यता करने की अपील की गई , तथा 20 अगस्त तक संपूर्ण सदस्यता अभियान पूरा हो जाना चाहिए एवं सभी उप शाखाओं के चुनाव जल्दी से जल्दी करने की अपील की गई ।अंत में श्री महेश चंद त्यागी एवं जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह गोस्वामी के द्वारा धौलपुर में यात्रा के समापन की घोषणा करते हुए सभी शिक्षक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिक्षक जागृति यात्रा में जय किशन मीणा पूर्ण सिंह राजपूत, संजय सिंह परमार, श्री पवन शर्मा, देवी सिंह परमार,श्री श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ ,श्री बसंत सिंह त्यागी, संजीव पुंडरीक, श्री शैलेंद्र सक्सेना जी प्राचार्य तगावली, श्री लक्ष्मण सिंह परमार ,श्री सुरेंद्र सिंह पोसवाल, बसेड़ी से श्री मोहर सिंह परमार , श्री राम प्रकाश अरेला जी , महिला मंत्री सुश्री साधना गर्ग, राकेश गिरी श्री अजीत गोस्वामी, एवं सैकड़ो शिक्षक साथी उपस्थित रहे।