श्रद्धा ऐसी कि अभिषेक के लिए लाए एक क्विंटल की कावड़

श्रद्धा ऐसी कि अभिषेक के लिए लाए एक क्विंटल की कावड़

सैपऊ महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। यहां सरानी खेड़ा के पास स्थित धीमरी गांव के 35 कावडिय़ों का एक दल 3 दिन और 3 रात लगातार पैदल चलकर एक क्विंटल की कावड़ लेकर धौलपुर पहुंचा है। इस कावंड को गंगाजल से भरी हुई 11108 बोतलों से तैयार किया गया है। मंगलवार को इस गंगाजल से सैंपऊ महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। दल में शामिल मनोज कुमार ने बताया कि धीमरी के लोगों ने देश में सुख और शांति की कामना करते हुए भगवान शिव के कावड़ चढ़ाने का फैसला लिया था। गांव से तीन दिन पहले 35 कावडिय़ों का दल सोरोंजी स्थित गंगा घाट पहुंचा। जहां गंगाजल से भरी 11108 बोतलों से कावड़ तैयार की गई।
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर
रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!