स्थान – हरगाँव
रिपोर्टर – आकाश मिश्रा श्रावण मास के पवन पर्व पर हरगांव पुलिस रही मुस्तैद
थाना हरगांव के गौरी शंकर बाबा सूर्य कुंड मंदिर स्थित यहां से होकर श्रद्धालु गोला गोकर्णनाथ के लिए हर्षोल्लास के साथ
कांवर यात्रा पूरी कर रहे हैl
सावन के महीने में कांवर यात्रा का विशेष महत्व होता है। शिवभक्त कांवर में गंगाजल लेकर जाते हैं और इसी जल से महादेव का जलाभिषेक करते हैंl
इसके पीछे मान्यता यह भी है कि जब समुद्रमंथन के बाद 14 रत्नों में विष भी निकला था और भोलेनाथ ने उस विष का पान करके दुनिया की रक्षा की थी। विषपान करने से उनका कंठ नीला पड़ गया और कहते हैं इसी विष के प्रकोप को कम करने के लिए, उसे ठंडा करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है और इस जलाभिषेक से शिव प्रसन्न होकर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।