श्री गोवर्धन धाम गिरिराज महाराज की तृतीय पदयात्रा में 150 श्रद्धालु हुए शामिल

भरतपुर 23 अगस्त

श्री गोवर्धन धाम गिरिराज महाराज की तृतीय पदयात्रा में 150 श्रद्धालु हुए शामिल

 

भरतपुर.जिले के बयाना उपखंड के गांव नगला भांड सालाबाद से शुक्रवार को श्री गोवर्धन धाम गिरिराज महाराज के लिए तीसरी पैदल परिक्रमा रवाना हुई। पदयात्रा में करीब 150 महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए हैं। करीब 75 किलोमीटर की यह पदयात्रा 3 दिन में पूरी होगी। रथ पर सजी राधा-कृष्ण भगवान की आकर्षक झांकी के साथ पदयात्रा डीजे पर बजते भजनों पर नाचते-गाते हुए निकले। इस दौरान गोवर्धन गिरिराज महाराज के जयकारे गूंजे। वहीं डीजे की धुनों पर नाचते गाते गोवर्धन पदयात्री अपनी मंजिल की ओर बढते जाते देखे गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके जत्थे में महिलाएं व बुजुर्गों सहित करीब 150 श्रद्धालु शामिल हैं। गौरतलबग है कि सावन और भादो के महीने में गोवर्धन गिरिराज जी जाने वाले पदयात्रियों की विशेष भीड़ रहती है। गोवर्धन पहुंचने पर सात कोसीय परिक्रमा भी दी जाएगी। इसके बाद मानसी गंगा में स्नान और मुखारविंद पर पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी आयोजित होगा। पदयात्रा के दौरान तीन पड़ाव रहेंगे। जहां पदयात्रियों के भोजन नाश्ते, रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!