REPORT BY- मुकेश चतुर्वेदी
Slag==
Slag== आज नगर गंजबासौदा में 20 दिन तक चलने वाले वार्षिक रामलीला मेले का शुभारंभ हुआ
नए बस स्टैंड क्षेत्र में लगने वाले श्री रामलीला मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्रीमती लीला जैन के द्वारा फीता काटकर किया गया
श्री राम लक्ष्मण की झांकी का पूजन कर रामलीला मेले की शुरुआत की गई कलाकारों ने रात्रि में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की
इस अवसर पर नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेश तिवारी नगरपालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर गंजबासौदा के पूर्व विधायक हरि सिंह बड्डा मनोज यादव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका अग्रवाल एवं नगर के भाजपा के नेतागण सभी दलों के पार्षद गण मेला समिति के अध्यक्ष नारायण सोनी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
कोराना के कारण विगत वर्षों से मेला का आयोजन नहीं हो पा रहा था लेकिन इस बार व्यापारियों में मेला को लेकर हर्ष की लहर है