संचारी रोग नियंत्रण हेतु निकाली रैली,,,

शत प्रतिशत नामांकन कराने हेतु किया आवाहन,,,
बिरधा (ललितपुर)
खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक बिरधा कपूर सिंह परिहार के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरा के वच्चो द्वारा गांव में संचारी रोगों के रोक थाम हेतु जन जागरूकता रैली निकाली।विद्यालय के वच्चो द्वारा सतर्कता बरतने हेतु गगन भेदी नारे लगाये गए।चौराहों पर नुक्कड़ सभा करके सभी अभिभावकों को समझाया गया कि शुद्ध पानी का सेवन करे।मच्छर से वचाव करे।बरसात के मौसम में गन्दा पानी जमा होने पर मलेरिया,पेचिस,हैजा,आदि अनेको बीमारियां फैलती है।अतः इस मौसम में सतर्कता वर्तते हुए बचाव करें।अपने आस पास के सभी 6 से 14 वय वर्ग के वच्चो का शत प्रतिशत नामांकन कराए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शरीफ खान,अक्षय किलेदार,भगवत सिंह बैस,शिवनारायण शर्मा,प्राची चौरसिया,अर्चना सिंह,रानी ठाकुर,राकेश पाल महेश पाल महावीर सिंह,गोपी लाल,हरवाई,बृजबाई,दीपचन्द,राहुल रजक पप्पू कुशवाहा,दीपचन्द प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बिन्दे अहिरवार ने एवम संचालन भगवत सिंह बैस ने किया।
ललितपुर से R9 भारत के लिए रिपोर्टर प्रमोद बबेले की रिपोर्ट