संभागीय आयुक्त ने लिया चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा

संभागीय आयुक्त ने लिया चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा

 

भरतपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने बुधवार को मतदान केन्द्रों, चैकपोस्टों एवं एसएसटी टीम का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित टीमों को सतत निगरानी रखते हुये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए। संभागीय आयुक्त ने उत्तर प्रदेश सीमा पर ऊंचा नगला चैक पोस्ट का निरीक्षण कर अब तक की गई वाहनों की जॉच एवं अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाहीयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यात्री वाहनों की जॉच के समय यात्रियों से अच्छा वर्ताव करने के निर्देश दिये। तदोपरांत बंध बारैठा मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर छाया, पानी, रोशनी, शौचालय एवं सुरक्षा आदि आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही एसएसटी चैक पोस्ट उच्चैन का निरीक्षण किया, जहॉ टीम के सदस्यों को सक्रियता रखते हुये निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप चुनाव में प्रतिबंधात्मक सामग्री के आवागमन की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये।।

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!