संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में रखें पैनी निगाह

खेरागढ़ :- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों एवं प्रयागराज में घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए डीसीपी सुमन कुमार ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कस्बे की कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। डीसीपी सुमन कुमार ने क्षेत्र अधिकारी को निर्देश किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए जाए रखा जाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले सघन इलाकों में निरंतर भ्रमण सील रहकर स्थिति पर पैनी निगाह रखी जाए एसीपी को निर्देशित किया है कि हर हाल में शांति बहाल होनी चाहिए जन समस्याओं से संवाद स्थापित किया जाए। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना होने दी जाए उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था से किसी भी व्यक्ति को खिलवाड़ न करने दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेने की कोशिश करता है तो बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाए। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रखी जाए। खेरागढ़ कस्बे में नगर निकाय चुनाव को लेकर डीसीपी सुमन कुमार ने एसीपी महेश कुमार एवं थाना अध्यक्ष को मैं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त कराया। किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट डालने वालों, सोशल मीडिया पर भेदभाव बढ़ाने वाली प्रतिक्रिया देने वालों को तत्काल चयनित कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के भी निर्देश दिए हैं। यदि कहीं किसी प्रकार की अफवाह की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल संज्ञान लें। और सही वस्तुस्थिति से जन समस्याओं को अवगत कराने के लिए भी कहा गया है। डीसीपी सुमन कुमार ने कस्बे के जन सामान्य को अवगत कराने के लिए भी कहा गया है अथवा कस्बा वासियों से अपील किया है कि एक अच्छे शहरी का परिचय देते हुए अफवाह पर ध्यान ना दें। शहर आपका है कस्बा आपका है इसकी आब- ओ- हवा को खराब होने से बचाएं। अथवा सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक पोस्ट होने पर तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष के संज्ञान में लाएं।