सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण से लगता है जाम, नगर पालिका प्रशासन का नहीं है ध्यान

बसेड़ी। 

सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण से लगता है जाम, नगर पालिका प्रशासन का नहीं है ध्यान

दिनभर घूमते रहते हैं बेसहारा गोवंश,

बसेड़ी कस्बें में बयाना मोड़ से गोल तिराहे तक सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। साथ ही उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बाजार में सड़क के किनारे सब्जी विक्रेता, हथठेल वाले और अन्य छोटे व्यापारी विभिन्न तरह का सामान बिक्री के लिए रखकर फड़ लगा लेते हैं। दोनों ओर फड़ लगने से मार्ग सकरा हो जाता है। नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी की वजह से बाईपास मार्ग पर बयाना मोड़ से गोल तिराहे तक सब्जी बेचने वाले ठेला व खोमचे वालों का कब्जा रहता है। वे सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। वही शाम के समय सब्जी विक्रेता खराब सब्जियां को सड़क पर फेंक देते हैं जिसकी वजह से बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं सुबह और शाम तो हथठेल वाले बीच मार्ग में आ जाते हैं और हालात जाम के होते हैं। पूर्व में भी कई बार यहां हादसे हो चुके हैं लेकिन नगरपालिका प्रशासन चैन की नींद सोया हुआ है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं हैं। जाम के कारण लोगों का निकलना मुश्किलों भरा हो जाता है।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!