सड़क दुर्घटना में खेतको निवासी लखन नायक की हुई मौत

Riport By-मो. इस्तियाक अहमद

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत दांतु-खेतको मुख्य मार्ग के बांसबनवा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 48 वर्षीय खेतको निवासी लखन नायक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में चास स्थित के एम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति लगभग 8:00 बजे बाइक से अपने ससुराल चांदो जा रहा था। इसी बीच या घटना बांसबनवा के समीप घटी। बताते चलें कि शव का पोस्टमार्टम चास में ही करवाई गई। जिसके बाद शव को खेतको आवास पर लाया गया। वहीं घटना के बाद ग्रामीण उस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा 2 पुत्र छोड़कर गए हैं। बताते चलें कि गुरुवार की शाम को शव का अंतिम संस्कार दामोदर घाट में किया गया।

आपको बताते चलें कि मृतक धार्मिक साथ ही साथ भजन कीर्तन में काफी रूचि रखते थे। वहीं इस घटना के बाद पूरे पंचायत में शोक की लहर साथ ही साथ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!