‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’

प्रेस नोट, यातायात पुलिस, भोपाल
स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्यप्रदेश भोपाल- साहिल
लोकेशन- भोपाल
मोबाइल नंबर-8878420082

‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’

नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने आई.टी.एम.एस द्वारा बनाये गये ई-चालानों में उल्लंघनकर्ताओं द्वारा समन शुल्क राशि जमा नहीं करने पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से समन जारी कराये गये हैं । दिनांक-11 फरवरी 2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत हेतु 14300 व्यक्तियों को 17815 ई-चालानों की राशि जमा करने हेतु नोटिस जारी किये गये है। उक्त चालान का समन शुल्क लोक अदालत दिनांक-11/02/2023 को जमा कराया जाना अनिवार्य है अन्यथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

इस संबंध में उल्लंघनकर्ता दिनांक-10.02.2023 तक https://echallan.mponline.gov.in पर आॅनलाइन समन शुल्क जमा कर थाना यातायात को इस संबंध में अवगत करा सकते है। साथ ही उक्त लिंक के माध्यम से अन्य वाहन स्वामी अपने वाहन का नम्बर दर्ज कर ई-चालानों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

आगामी
नेशनल लोक अदालत
दिनांक-11 फरवरी 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!