खबर धौलपुर से
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

धौलपुर। शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के नक्शा का पुरा गांव में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा ने के बाद पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी है। जिनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के साथ मृतक महिला के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे उसके पति दशरथ ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व उसकी शादी की रहने वाली खरगपुरा बसेड़ी की रहने वाली प्रियंका (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। इसी दौरान में कुछ दिन पहले वह मजदूरी करने के लिए इटावा उत्तर प्रदेश चला गया। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसे पत्नी प्रियंका द्वारा फांसी लगा लिए जाने की जानकारी दी। पत्नी द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद वह मजदूरी छोड़कर घर आ गया। जहां उसे पत्नी मृत हालत में मिली। जिसकी सूचना महिला के पति ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने महिला कि शव को पति की मदद से अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पीहर पक्ष को सूचना दी है। महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि महिला का सुबह के पहर सास से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस पीहर पक्ष द्वारा रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई करेगी।
उपेंद्र दीक्षित R 9भारत धौलपुर