टाटा डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल,नोवामुंडी में आज दिनाँक 15 जून, बुधवार को समर कैंप का उद्घाटन समारोह पूर्वक हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री तुलसीदास गानवीर (यूनिट हेड ,TSF ) ने विशिष्ट अतिथि डॉ. मानस सवाइन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम प्रभारी श्री देवेंद्र देव ने कार्यक्रम की रूप रेखा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह कैम्प 15 से 30 जून तक चलेगा। इसमें बच्चों को अनेक विषय सीखने को मिलेंगे। संगीत सिखाने हेतु रश्मि भट्टाचार्या और अरबिंद ठाकुर, ओड़िसी नृत्य हेतु मेघमाला पात्रा, आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए नंदिनी मण्डल, जुडो कराटे हेतु पुतुल पूर्ती एवम सुबोध करुआ, फ्री स्टाइल डांस हेतु कुमार बापी, क्रिकेट और फुटबाल हेतु नंद दास एवम बी. के. साहू, कम्प्यूटर हेतु चन्द्र मोहन महतो, स्पोकेन इंग्लिश हेतु मानस रंजन एवम प्रदीप्त दास, सिलाई कढ़ाई हेतु रूपोश्री रथ आदि उपलब्ध रहेंगे।
इसके अतिरिक्त स्विमिंग – राजन प्रधान , पर्सनालिटी डेवेलोपेमेंट – अनंत क्रिशन , क्ले मॉडल – दिनेश प्रसाद ,SYBER सुरक्षा – चंद्रमोहन महतो ,काल्लिग्राफी – सुजाता पॉल , ड्रामा – प्रदीप्ता दास , म्यूजिकल चेयर – देवेन्द्र देव के द्वारा सिखाया जायेगा | कार्यक्रम में 200 बच्चे भाग ले रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भुइयाँ ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सह शैक्षणिक गतिविधियों का बहुत योगदान है। अतः इन गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों की तथा अभिभावकों की सहभागिता एक शुभ संकेत है। आशा है कि बच्चे इस समर कैंप से पूर्णतः लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम में शांतिपाठ गया गया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ट शिक्षक यू के चौधरी ने किया।