जयपुर 7 अप्रैल
समस्त राजकीय महाविद्यालय में पूर्व सत्रों की भांति वर्तमान सत्र में भी रहेगा ग्रीष्म अवकाश
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के संयुक्त निदेशक (अकादमिक) विजय सिंह जाट ने आदेश किए जारी
जयपुर.प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में विगत सामान्य अकादमिक सत्रों की भांति सत्र 2024-25 में भी ग्रीष्मावकाश दिनांक 01 मई, 2025 से 30 जून 2025 तक रहेगा ..।

ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान सेमेस्टर का अध्यापन कार्य, सेमेस्टर परीक्षा कार्य, वार्षिक परीक्षा कार्य एवं आगामी अकादमिक सत्र के प्रवेश कार्य इत्यादि के लिए प्राचार्य द्वारा आवश्यकतानुसार संकाय सदस्यों / प्रयोगशाला सहायकों को ग्रीष्मावकाश के दौरान रोका जा सकता है।ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान औचित्यपूर्ण एवं आवश्यकतानुसार रोके जाने वाले अधिकारियों /प्रयोगशाला सहायकों की सूची मय आवंटित कार्य जरिये ई-डाक भिजवाई जाएगी। उपार्जित अवकाश की स्वीकृति संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य कार्य सत्यापन करके नियमानुसार जांच कर राजस्थान सेवा नियम (RSR) के नियम 92 (बी) के अनुसार 15 जुलाई 2025 तक स्वीकृत किया जाना सुनिश्चित करेंगे…!!
जयपुर से हेमंत दुबे