सिद्धार्थनगर
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 मामले आए जिसमें से सिर्फ 07 मामलों का ही तत्काल निस्तारण हो पाया

सिद्धार्थनगर(ब्यूरो)/जनपद सिद्धार्थनगर के वीआईपी तहसील क्षेत्र इटवा में मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार इटवा में सम्पन्न हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इटवा तहसील में सम्पन्न हुए इस
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 मामले आए जिसमें सर्वाधिक राजस्व विभाग से सम्बन्धित रहे ।मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 49 पुलिस विभाग के 13 विकास विभाग के 03 सहित अन्य 02 मामले आए थे जिसमें से 07 मामलों का निस्तारण कर दिया गया । निस्तारित किए गए मामलों में केवल राजस्व विभाग के 07 मामलों का निस्तारण किया गया शेष 60 मामले लम्बित रह गए जिसका निस्तारण बाद में किया जाएगा |
इस अवसर पर तहसील व जिला के तमाम सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे |
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट