पंकज राठौर
बारां न्यूज़
सरकारी नियमों की उड़ रही धज्जियाँ: रोडवेज कंडक्टर रोडवेज परिसर में कर रहा धूम्रपान का सेवन
जहाँ एक ओर सरकार धूम्रपान, गुटखा और तम्बाकू उत्पादों पर सख्ती से रोक लगाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर कुछ सरकारी कर्मचारी ही इन नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते नज़र आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ एक रोडवेज बस का कंडक्टर ड्यूटी के दौरान रोडवेज परिसर में सिगरेट पीते हुए देखा गया।
-यह घटना तब सामने आई जब बस कंडेक्टर ने रोडवेज परिसर में बेधड़क सिगरेट जलाकर धूम्रपान करना शुरू कर दिया। यह वीडियो R9 भारत के कैमरे में केद हो गया वीडियो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वह कंडक्टर नियमों की अनदेखी करते हुए सिगरेट का धुआँ उड़ा रहा है। गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना कानूनन अपराध है और इसके लिए दंड का प्रावधान है। इसके अलावा, रोडवेज परिसर जैसी सरकारी संपत्ति में धूम्रपान करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा है। वहीं, सरकार द्वारा हर बस अड्डे और बसों में माइक के जरिए लगातार यह अनाउंस किया जाता है कि “धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। जब नियमों का पालन कराने वाले कर्मचारी ही उन्हें तोड़ेंगे तो आम जनता से कानून पालन की अपेक्षा कैसे की जा सकती है स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।