“सरिया चोरी के अभियोग का सफल अनावरण”

“सरिया चोरी के अभियोग का सफल अनावरण”

थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर

01 ट्रक में लदे 08 टन सरिया सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

अवगत कराना है कि थानाक्षेत्र सिविल लाइन में अज्ञात चोरों द्वारा 01 ट्रक व ट्रक में भरी हुई 08 टन सरिया को चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आज दिनांक 24.04.2022 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
1. वसीम पुत्र हारून निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-
1. 01 ट्रक मय 08 टन सरिया, ट्रक नं0- UP 12 BT 6855 (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित)।
2. 10 हजार रूपये नकद (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित)
3. 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

नोट- गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उपरोक्त शातिर किस्म का चोर पृव्रति का अपराधी है, तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मीडिया सेल
मुजफ्फरनगर पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!