सहरसा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जहां कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे द्वारा सहरसा जिले के टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा है बता दें कि सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर बरियाही के रास्ते सहरसा की ओर आ रहा है
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुट्टी जोड़ी पोखर के समीप पहुंचकर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दी वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में बरियाही के तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन को रोका गया उसने बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई और गाड़ियों की जांच की गई वहीं जांच के क्रम में गाड़ी में रखे भारी मात्रा में अवैध गांजा को देख पुलिस दंग रह गए वही पूरी तरह जांच करने के बाद गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल पांच जिंदा कारतूस 4 मोबाइल तकरीबन 10 केजी गाजा 39 पैकेट स्मैक को बरामद किया गिरफ्तार अपराधी का नाम सिद्धार्थ कुमार उर्फ पीयूष हंटर है जिसका नाम टॉप 10 की सूची में भी शामिल है तमाम जानकारी सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार द्वारा कार्रवाई की गई है पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी हासिल हुई है