सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस

केकड़ी 12 जनवरी,सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी लालचंद साहू ने बताया कि लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय के सभागार में सैकड़ो छात्र छात्रों की उपस्थिति में भाषण प्रतियोगिता,कविता पाठ एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन चरितार्थ पर कविता कहानी और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया और उसे अपने जीवन में अपनाया जाने पर बल दिया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.ज्ञानचंद जांगिड़ ने बताया कि इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्शो के महत्व को हर एक युवा तक पहुंचाना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

 


डॉ ज्ञानचंद जांगिड़ ब्यूरो चीफ, केकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!