दिनांक08 09 2022
नाम चन्द्र देव शाह
सिंगरौली
स्लग–हाइवे NH 39 धंसी आवागमन अवरूद्ध
एंकर– सिंगरौली जिले के सजहर घाटी में 200 मीटर NH 39 सड़क धसने से आवागमन हुआ ठप 10 सालों से बन रही नेशनल हाइवे 39 आज तक पूरी नही हो पाई इस हाइवे पर कई डेंजर जोन बन गए हैं
इसी खतरनाक हाइवे पर जान जोखिम पर रखकर प्रतिदिन हजारों यात्री वाहन और कमर्शियल वाहन सफर करने को मजबूर हैं लेकिन वर्तमान निर्माण कार्य कर रही कंपनी हाइवे के इन डेंजर जोनों को सही करने में कोई ध्यान नहीं दे रही और उसी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है सजहर घाटी पर इस हाइवे का करीब 200 मीटर हिस्सा धस गया और हाइवे जाम हो गया और इस हाइवे पर यात्रा कर रहे हजारों यात्री, बड़े, छोटे वाहन कई घण्टो से इस जाम में फसे हुए हैं कई घण्टों बाद अब निर्माण कार्य कर रही कंपनी तिरुपति बिल्डिकान और MPRDC के कर्मचारी मौके है जहाँ सुधार कार्य चल रहा है लेकिन यात्रियों को अभी कई घंटों तक इंतजार करना पड़ सकता है वर्तमान समय मे हाइवे निर्माण कर रही तिरुपति बिल्डिकान कंपनी मात्र पहले से बनी हुई हाइवे पर डामर लेप कर बिल भुगतान में लगी है और उसका ध्यान इस हाइवे के डेंजर जोनों पर नही जा रहा
सिंगरौली से R9.भारत के लिए चन्द्र देव शाह की रिपोर्ट