“सिपाही से लूट कर हत्या करने वाले 02 आरोपियों को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड से किया दण्डित”

“सिपाही से लूट कर हत्या करने वाले 02 आरोपियों को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड से किया दण्डित”

जनपद मुजफ्फरनगर

अवगत कराना है कि वर्ष 2016 में अभियुक्तों द्वारा जनपद बिजनौर मे नियुक्त आरक्षी ना0पु0 रमन कुमार के साथ घर जाते समय लूट कर गोली मारकर हत्या कर शव को ईख के खेत में फेंक दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना तितावी पर अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उक्त अभियोगों में मॉनिटरिंग सेल द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गयी। जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 28.02.2022 को मा0 न्यायालय ADJ- 11 मुजफ्फरनगर द्वारा दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास व 24000/- रुपये (प्रत्येक पर) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

दण्डित किये गये आरोपियों के नाम-
1. डेनिस बालियान पुत्र करण सिंह निवासी जलालपुर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
2. रवि उर्फ रूबी उर्फ विचित्र पुत्र संसार सिंह निवासी ग्राम हैदरनगर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उपरोक्त।

मीडिया सेल

पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज़िला मुजफ्फरनगर से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!