सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अन्तर्गत कुंदुरमुंडा छपलपानी गांव में जंगली हाथियों ने दो महिलाओं को पटक-पटक कर जान से मार डाला
तीन दिनों में तीन लोगों की जंगली हाथियों से हुई मौत
रिपोर्ट :- कालो ख़लखो
लोकेशन :- बोलबा, सिमडेगा ।
सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अन्तर्गत कुंदुरमुंडा छपलपानी गांव के जंगल में जंगली हाथियों ने दो महिलाओं को पटक-पटक कर जान से मार डाला ।

इस मौके पर घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बोलबा प्रखंड क्षेत्र के कुंदुरमुण्डा छपलपानी गांव के जंगल में तरशीला बा: (उम्र 65 वर्ष ) एवं आश्रिता केरकेटा (उम्र 46 वर्ष) ने जंगल में महुआ चुन रही थी । इसी क्रम में अचानक जंगली हाथियों का झुण्ड वहां आ पहुंचा । जंगली हाथियों ने तरसिला बा: एवं आश्रिता केरकेटा पर हमला दिया और उन्हें पटक-पटक कर जान से मार डाला ।
बोलबा पुलिस तरसिला बा: एवं आश्रिता केरकेटा के शव को लेकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया । वहीं वन विभाग ने दोनों मृतकों के आश्रित परिवार को तत्काल दस-दस हजार रुपए नगद भुगतान किया है । वन विभाग ने बताया कि मुआवजा की बकाया राशि प्रक्रिया के बाद भुगतान कर दिया जाएगा । इस मौके ओर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि जंगल में आग नहीं लगाएं इसे हाथी एवं जंगली सुअर उग्र हो रहे है ।
इस मौके पर वनपाल पदाधिकारी जतरु उराँव, वंनरक्षी संदीपा संदीप आइन्ड, प्रशांत भारती, कुलदीप बड़ा बोलबा थाना के एएसआई बीके सिंह, जिला परिषद सदस्य अनिता सोरेंग, पंचायत समिति सदस्य आमंत्रण माँझी, वन रक्षा समिति के रमेश खलखो, सतीश शर्मा अन्य लोग मौजूद थे