सिर में गोली लगने से आरएसी बटालियन के हेड कांस्टेबल की हुई मौत

भरतपुर 14 अक्टूबर

सिर में गोली लगने से आरएसी बटालियन के हेड कांस्टेबल की हुई मौत

 

भरतपुर. शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में आरएसी मुख्यालय परिसर में 7वीं आरएसी बटालियन हेड कॉन्स्टेबल की सिर के आर-पार गोली हो जाने से मौत हो गई। हेडकांस्टेबल डिगंबर सिंह (34) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी सिनसिनी हाल निवासी सुभाष नगर, आरएसी में मालखाना इंचार्ज थे इसलिए यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि जवान ने सुसाइड किया या फिर बंदूक साफ करते समय गोली चली। गोली पिस्टल से चली है। जवान के पिता विजेंद्र सिंह भरतपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हैं। डीएसपी पंकज यादव ने बताया- आरएसी के जवान डिगंबर के बारे में दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि गोली लगने से उनकी मौत हो गई। क्या वजह है इसकी जांच करेंगे। स्पेशल टीम को स्पॉट पर भेजा है। मामले की जांच की जाएगी…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!