सिलीगुड़ी के भक्तों में आज श्याम प्रेमियों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला।श्री बालाजी बाबोसा खाटू श्याम दरबार बाबूपाड़ा थीरानी मिल कंपाउंड ,सिलीगुड़ी में
श्री *खाटू नरेश के परम भक्त संत शिरोमणि आलू सिंह जी महाराज के प्रपोते श्री श्याम सिंह जी चौहान का आगमन श्री बालाजी बाबोसा श्री खाटू श्याम दरबार मंदिर में हुआ। दरबार श्री श्याम जी के जयकारों से गूंज उठा। उनके द्वारा दरबार में सर्वप्रथम श्री खाटू श्याम जी की पूजा अर्चना की गई।सभी श्याम प्रेमियों की भीड़ उनके दर्शनों के लिए उमड़ पड़ी। परम आदरणीय केसरी चंद जी, (जो प्रतिष्ठित व्यवसाई समाजसेवी एवं अन्य धर्म संस्थाओं के साथ जुड़े हुए एवं मंदिरों का निर्माण भी उन्हीं की देखरेख में किया गया है एवं वह मंदिर बनाने के आर्किटेक्ट भी हैं) द्वारा उनको खादा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने संध्या आरती में शामिल होकर सभी श्याम प्रेमियों को अपने पावन कर कमलों द्वारा बाबा का प्रसाद और झाड़ा दे कर आशीर्वाद दिया ।
सभी श्याम प्रेमीयों ने स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हुए उनके दर्शन किए। प्रसाद वितरण एवं श्याम बाबा के भजनों के द्वारा पूरा दरबार भक्ति में के रंग में रंग गया। 10 जून को श्याम प्रेमियों के लिए बहुत ही खुशी का दिन है की श्री बालाजी बाबोसा खाटू श्याम दरबार की बाबू पाड़ा की शाम संगी परिवार की महिलाओं द्वारा बहुत ही सुंदर आयोजन की व्यवस्था की गई है। बाबा श्री श्याम जी की108 निशान प्रेमियों द्वारा उठाकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निशान उठाने के इच्छुक भक्त बाबा के मंदिर से कूपन प्राप्त कर सकते हैं।