R9 भारत
राष्ट्रीय न्यूज चैनल
जिला ब्यूरो चीफ साहिल एवं तहसील संवाददाता शेख कासिम मंसूरी की विशेष रिपोर्ट
सिवनी व बरघाट विधानसभा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ।
पं रमेश दुबे जी ने जनप्रतिनिधियों को किया संबोधित ।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी रविवार को सिवनी जिले के प्रवास पर रहे ।
पूर्व विधायक श्री दुबे जी ने बरघाट विधानसभा की ग्राम गंगेरुआ एवं सिवनी विधानसभा की भाजपा कार्यालय सिवनी में आयोजित ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवम संगठन विस्तार एवं सुद्रणीकरण में हमारी भूमिका विषय पर जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, वरिष्ठ नेता डा विनोद मिश्रा, विधायक दिनेश मुनमुन राय, पूर्व विधायक डा योगेंद्र निर्मल, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, वरिष्ठ वेदसिंह ठाकुर, श्री उपाध्याय, संतोष अग्रवाल, राकेश बैस, आनंद शर्मा पंकज साहू सहित जनप्रतिनिधि
भाजपा विधानसभा क्षेत्र चौरई उपस्थित रहे।