भरतपुर 16 जुलाई
सीएफएल नदबई के सानिध्य में उटारदा में हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
भरतपुर.जिले के कस्बा नदबई में आज दिनांक 16-07-2024 को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन सीएफएल नदबई के द्वारा उटारदा ग्राम में किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रशान्त कुमार के द्वारा द्वीप प्रजवलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक कुलदीप यादव, एफएलसी मान सिंह मीना, सीएफएल नदबई से रवि शर्मा एवं फील्ड कॉर्डिनेटर देवेश शर्मा सभी ने वित्तीय साक्षरता जागरुकता शिविर में लोगो को जागरूक किया। इस अवसर पर
जिला प्रबंधक प्रशान्त कुमार ने सभी किसान भाईयों एवं राजीविका के दीदियों को बेंकिंग योजनाओ एवं समाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। किसानो को केसीसी,डेयरी लोन, ट्रैक्टर लोन, बकरी पालन ,मुर्गी पालन आदि योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रबंधक द्वारा सभी किसानो को केसीसी ऋण या दूसरे ऋण को सुचारू रूप से जमा करने का फायदा भी बताया।कार्यक्रम में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया पीएनबी एफएलसी मान सिंह मीना ने सभी ग्रामीणों को साइबर क्राइम के अंतर्गत हो रही ठगी के प्रति सावधान किया एवं उससे बचाव के उपायों से लोगों को अवगत कराया।साथ ही एटीएम के द्वारा लेनदेन एवं एटीएम पर दुर्घटना बीमा एवं जीवन बीमा तथा कई अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक नदबई के वरिष्ठ प्रबंधक कुलदीप यादव द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 35 ग्रामीणों,जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 14 ग्रामीणों, अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 05 ग्रामीणों एवं सुकन्या समृद्धि योजनाओं के अंतर्गत 08 बालिकाओं को जोड़ा गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे