कोटा खातौली
मुकेश गोस्वामी
सीजन की पहली बरसात में खुली ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की पोल

खातोली ग्राम पंचायत द्वारा कुछ ही समय पहले पुलिस थाना खातोली के समीप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के प्रांगण में ग्राम पंचायत द्वारा पीसीसी ब्लॉक निर्माण कार्य करवाया था जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए का बजट भी उठाया था जो आज सीजन की पहली बरसात में एक किसान द्वारा गिट्टी सीमेंट से भरी ट्रॉली को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी समीप बने हुए पीसीसी ब्लॉक ग्राउंड पर ट्रैक्टर ट्रॉली को बाजार से कुछ सामान लेने के लिए खड़ी की थी अचानक ही ट्रॉली का पहिया पूरा ब्लॉक सहित जमीन में धंस गया किसान द्वारा ट्रॉली ट्रेक्टर निकालने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लिया परंतु सफलता नहीं मिली उसके बाद किसान द्वारा उस ट्रॉली में रखे हुए सीमेंट के कट्टे व गिट्टी को खाली करके जैसे तैसे ट्रॉली को पीसीसी ब्लॉक ग्राउंड के बाहर निकाल कर वापस गिट्टी सीमेंट कट्टे लोड कर किसान ने गांव का रुख किया।