भरतपुर के नदबई से बड़ी खबर…
सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस बनने से तीन मजदूरों की मौके पर हुई मौत दो की हालत गंभीर
लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मई में आज सुबह टैंक खाली करने के दौरान हुआ हादसा
भरतपुर। जिला भरतपुर के विधानसभा क्षेत्र नदबई के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मई में आज सुवह एक दुखद हादसे में 30 फुट गहरे सेफ्टिक टैंक की सफाई करने के उतरे दो युवकों सहित तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। उन्हें बचाने उतरे टैंक मालिक और एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला मई निवासी इन्दर के यहां सेफ्टी टैंक की सफाई हो रही थी। सफाई करने उतरे गाव के आकाश (25) और करण (22) का सफाई के दौरान अचानक दम घुटने लगा। वह अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। तभी इन्दर का पड़ोसी भोलू उसका भाई नरेश और इंदर उन्हें बचाने के लिए उतरे। वह तीनों भी इस जहरीली गैस का शिकार हो गए। हादसे में आकाश, करण और भोलू की मौत हो गई। इंदर और नरेश को गंभीर हालत में भरतपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे